मुहम्मद ﷺ - सारे संसार के नबी (ईशदूत) के बारे में जानिए


किसी विषय के बारे में जानकारी के लिए ज्ञान की आवश्यकत होती है| विश्व के वर्त्तमान हालात में मुसलमानों (विश्वासियो) को अल्लाह के नबी ﷺ का परिचय सारे संसार को कराना आवश्यक है| जैसा की – मुहम्मद ﷺ कौन है? क्यों आप को कई लोग इतना प्रेम करते है और कुछ लोग आप से घृणा करते है? क्या आप वास्तव में अल्लाह के नबी है? आप ने क्या उपदेश दिया? क्या आप अपने दावे पर खरे उतरे? क्या आप ने युध्ध तथा आतंकवाद सिखाया? आप के बारे में सच्चाई क्या है? मुहम्मद ﷺ का परिचय – आप 1400 वर्ष पूर्व सारी मानवजाति को सत्यमार्ग की राह पर लाने के लिए अल्लाह द्वारा भेजे गए| चाहे काला हो या गोरा हो, मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम हो, स्त्री हो या पुरुष हो – आप का सन्देश हर एक के लिए है| आप का सन्देश अंतिम सन्देश है| आप के बाद ना कोई सन्देश आने वाला है न कोई संदेष्टा (नबी) आने वाले है| आप ही अंतिम संदेष्टा (नबी) है| स्वर्ग केवल उन लोगो को प्राप्त होगा जो आप के बताये हुए रास्ते पर चलेंगे तथा आप के उपदेश के प्रकार जीवन व्यतीत करेंगे| आप का दिया हुआ ज्ञान प्राप्त करने के लिए मनुष्य को कोई पक्षपात के बिना, खुले हुए मन से, उस ज्ञान को प्राप्त करने की लालसा रखनी चाहिए|

विषय सूची
1788 दृश्य
हमें सही कीजिये या अपने आप को सही कीजिये
.
टिप्पणियाँ
पृष्ठ का शीर्ष